पेटरवार प्रखंड एवं बेरमो प्रखंड के कई गांवों को जोड़ने के लिए अंगवाली पंचायत स्थित दामोदर नदी में बने पुल से बोकारो जिला मुख्यालय आदि कई जगहों में जाने के लिए पुल अच्छा साबित हो सकता था। करोड़ों रुपए से बना पुल के दोनों छोर में सड़क निर्माण नहीं करने से बरसात के दिनों में आवागमन के लिए बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही संपर्क पथ नहीं बनने के कारण स्कूल बसों को आवागमन नहीं हो पा रहा है। इससे बच्चों को बालू बैंकर के पास ही बस से उतार दिया जाता है। जिससे बच्चों को अंगवाली बस्ती पहुंचने में बहुत ही कठिनाई हो रही है। इस संदर्भ में स्थानीय सांसद एवं विधायक को अंगवाली पंचायत के लोगों ने ध्यान आकृष्ट करवाया गया लेकिन बार बार आश्वासन ही मिला। वहीं दूसरी ओर फुसरो नगर परिषद हवाला देकर पुल से जोड़ने वाली सड़क ठंडे बस्ते में चला गया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है। लोगों को काफी अधिक दूरी तय कर आना-जाना करना पड़ता है।