बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सीसीएल गोबिंदपुर से चोरी गई ट्रक बंगाल स्थित पुरूलिया के कोयला के एक धंधेबाज के यहां बंधक है। उक्त जानकारी थाना प्रभारी ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गोबिंदपुर सेल से गायब ट्रक के मालिक शमीम अख्तर ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया था। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने एक टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक बंगाल स्थित पुरूलिया के एक धंधेबाज ने पकड़ कर रखा है। बोकारो थर्मल पुलिस ने बताया कि ट्रक मालिक शमीम अख्तर ने उस धंधेबाज से ढाई लाख रुपए उधार लिए थे। इसको लेकर शमीम से बराबर धंधेबाज ने अपना उधार मांगता था। लेकिन शमीम उसे बराबर टाल-मटोल करते रहता था। इस कारण डेहरी से कोयला गिराकर आ रहा शमीम का ट्रक को धंधेबाज ने अपने कब्जे में कर ट्रक मालिक को फोन से सूचना दी थी। इसके बावजूद ट्रक मालिक अख्तर ने पुलिस को गुमराह कर थाना में चोरी का मामला दर्ज कर चालक को अभियुक्त बनाया था। मामले में ट्रक मालिक शमीम अख्तर पर पुलिस को गुमराह करने आरोप में मामला दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है।