पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में जीत पर संघ ने बांटी मिठाई

कर्नाटक में जीत पर संघ ने बांटी मिठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में मिली जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते राकोमसं के पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज | कथारा

राकोमसं कथारा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक हंसराज प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें मजदूर समस्या सहित सदस्यता शुल्क में बढ़ोतरी आदि पर चर्चा की गई। साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे के बीच मिठाई बांटी गई। यहां कांग्रेस बोकारो जिला महामंत्री सह राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अपने नियम के अनुसार देश को चलाना चाहती है। लेकिन कर्नाटक की घटना से साफ हो गया कि मोदी को देश नकार चुकी है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस देश हित में हमेशा काम की है। कहा कि सीसीएल प्रबंधन मजदूरों की समस्या पर गंभीर नहीं है। स्तरगर्ड रेस्ट को सिर्फ कथारा में लागू किया जा रहा, इसे अविलंब बंद नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। हंसराज प्रसाद ने कहा कि राकोमसं व कांग्रेस के हस्तक्षेप से ही मजदूरों की भलाई संभव है।

मौके पर एएन सिंह, अवधेश सिंह, उपेंद्र सिंह, जारंगडीह शाखा अध्यक्ष योगेंद्र सोनार, एच अधिकारी, मो इस्लाम अंसारी, वकील अंसारी, रंजय सिंह, अशोक ओझा, रंजीत सिन्हा, संजय मिश्रा, विकास सिंह, मो कयूम अंसारी, किशोर अंथोनी, गुरुनाम सिंह, एसके शर्मा आदि थे।

खबरें और भी हैं...