भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल
डीवीसी के 500 मेगावाट क्षमता वाली ए प्लांट में सामंता कंपनी के ठेकेदार चौधरी के स्टोर के बाहर रखे केबल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
तत्काल दमकल बुलाया गया। उसके बाद आग पर काबू पाया। डीवीसी द्वारा बिजली की सप्लाई विभिन्न कंपनियों को केबल से की गई थी। वहीं कंपनी कार्यालय में स्टोर के बाहर रखे केबल में आग लगी। इससे हजारों की सम्पति का नुकसान हुआ। इस संबंध में मुख्य अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो पाई।