पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के लिए मांगा वोट

स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के लिए मांगा वोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी।

भास्कर न्यूज | साड़म

गोमिया विधानसभा उपचुनाव के तहत गोमिया के समाजसेवी प्रदीप रवानी एवं साड़म के धनेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में विभिन्न पंचायतों एवं टोलों में जाकर वोट मांगा। मंत्री चंद्रवंशी के अनुसार राज्य की रघुवर सरकार के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। गोमिया में विकास की गति थम गई है। भाजपा के नेतृत्व में यहां के विकास में तेजी आएगी। उनके साथ बोकारो महिला जिला अध्यक्ष लीला देवी, महामंत्री संध्या रानी, रितु रानी, हीरालाल रवानी, दिलीप रवानी आदि थे।

खबरें और भी हैं...