20 से बीएमएस का दो दिवसीय अधिवेशन
बोकारो | 20 मई से भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री वी प्रसाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
बीएमएस से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के महामंत्री कृष्णा राय ने नगर सज्जा, शोभा यात्रा, प्रचार-प्रसार आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन में बोकारो स्टील प्लांट में मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव कराना प्रमुख मुद्दा होगा।
बंदी का उल्लंघन करने पर वसूलेंगे जुर्माना
जैनामोड़ | जैनामोड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारणी की बैठक चैम्बर अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान निर्णाय लिया गया कि साप्ताहिक बंदी गुरुवार को बंदी का उल्लघंन करने वालों जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक में सचिव कविशरण कुमार, संयुक्त सचिव महेश कुमार, नवीन गर्ग, राजेन्द्र तिवारी, डिम्पल जैन, सुरेश प्रसाद आदि रहे।