वैश्य महासभा ने चेक पोस्ट में प्याऊ शुरू किया
बोकारो | भारतीय वैश्य महासभा की ओर से मंगलवार को चास के चेक पोस्ट में प्याऊ की शुरूआत की गई। इसका उद्घाटन बतौर अतिथि बोकारो विधायक विरंची नारायण ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों और राहगीरों को गुड़ और चना देकर पानी पिलाया गया। विधायक ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि चेकपोस्ट में इसकी जरूरत थी। यहां रोजाना लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में भीषण गर्मी में घड़े का ठंडा पानी लोगों को राहत देगा। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता, सुनील चरण पहाड़ी, विवेक वर्णवाल, सुभाष भारती, संजीव वर्णवाल, मनोज साव, अजीत भगत, मदन लाल साव, पीसी सुमन, सोमनाथ विश्वास रंजीत वर्णवाल, विष्णु देव प्रसाद, संतोष गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, नमिता कुमारी, नीरज कुमार, श्रेया वर्णवाल आदि थीं।