पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एआरएस पब्लिक स्कूल में समर कैम्प हुआ शुरू

एआरएस पब्लिक स्कूल में समर कैम्प हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर कैम्प में शामिल प्रशिक्षण प्राप्त करते स्कूली छात्र व छात्राएं।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

बीएसएल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में समर कोचिंग कैम्प शुरू हुआ। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में शारीरिक शिक्षक व उनके सहयोगी शिक्षकों की सहायता से प्रशिक्षण प्राप्त किया। समर कैम्प के दौरान पहले दिन बच्चों ने बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, ताइक्वांडों, रोप स्किपिंग, शतरंज, कैरम, खो-खो व वालीबॉल खेल में प्रशिक्षण प्राप्त किया। समर कैम्प में कुल 252 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बच्चे समर कैम्प के दौरान खेल खेल में मस्ती करते हुए विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर के दौरान एआरएस स्कूल के निदेशक राम लखन यादव व स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर उन्हें समर कैम्प में कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस समर कैम्प से बच्चों को विभिन्न खेलों के नए नियम व स्किल सीखने का मौका मिलता है। बच्चे समर कैम्प में बास्केटबॉल व क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे।

खबरें और भी हैं...