जीजीईएस का खुला ई तकनीकी सूचना केन्द्र
बोकारो | गुरू गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस की ओर से बोकारो सेक्टर-4 में ई तकनीकी सूचना केन्द्र सह सिटी आफिस खोला गया। जिसमें विद्यार्थियों को काॅलेज में आयोजित विभिन्न कंपनियों के कैंपस, पाठयक्रम सहित विभिन्न कोर्स, ई मेल, एक्सेल, वर्ड, एमएस आॅफिस सहित कम्प्यूटर शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण के साथ काॅलेज की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। मौके पर काॅलेज के निदेशक डाॅ. एएन सिन्हा ने कहा कि जीजीईएस तकनीकी काॅलेज बोकारो जिला का एक मात्र तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान है। कहा कि केन्द्र सभी छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगा। अनंत कुमार ने कहा कि विद्यार्थी कई जानकारियां यहां से ले सकेंगे।