सरदार पटेल में समरकैंप का हुआ समापन
बोकारो | सरदार पटेल पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 में सात दिवसीय समरकैंप के समापन समारोह की शुरुआत डीजीएम शालीग्राम सिंह, डीजीएम, पर्सलन सेल, बोकारो मनीष जलोटा, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव प्रवीण कुमार एवं निदेशक सह प्राचार्य डाॅ. सत्यजीत हौता, उपप्राचार्य बीबी सत्यार्थी एवं अन्य सदस्यों ने दीप जलाकर कर किया। इस अवसर पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव प्रवीण कुमार एवं निदेशक सह प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस समर कैंप में विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार अाया है। शिक्षक जनेश्वर सिंह, भोला कुमार, धर्मवीर गुप्ता, राजेन्द्र कुमार ने अपने - अपने अनुभवों से बच्चों को अवगत कराया।