50 शिक्षकों का किया गया अभिनंदन
बोकारो | अजमेर के आर्यभट्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से सिटी सेंटर स्थित हाई हंगरी में शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो स्टील सिटी के 50 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। आर्यभट्ट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष सिंह ने पुरुदा क्लासेस, मेडिकोज क्लासेस, न्यू ग्लांस टयूटोरियल्स, श्री चैतन्या, मैथ्स वर्ल्ड और मैथ वन टैक संस्थान का विशेष आभार प्रकट किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश रंजन, रूपेश सिंह, अभय पांडेय, अमरदीप कुमार का विशेष योगदान रहा।