पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर शुरू

ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में जुटे स्टूडेंट्स।

सिटी रिपोर्टर |बोकारो

बोकारो स्टील प्लान्ट के क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर-2018 का शुभारंभ 15 मई को हुआ। शिविर का उद्घाटन एमकेएम स्टेडियम में सहायक महाप्रबंधक (सम्पर्क एवं प्रशासन) बीजे प्रकाश ने किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (जलापूर्ति) एके अविनाश, उप प्रबंधक (क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएँ) एस रजक समेत खेलों के प्रशिक्षक, बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित थे।

उद्घाटन के पश्चात रजक ने बच्चों तथा अभिभावकों को 1 जून तक चलने वाले इस शिविर के विषय में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चार सौ से अधिक बच्चों ने अपना पंजीयन कराया है। बच्चों को 15 अलग-अलग खेलों के प्रशिक्षकों द्वारा शिविर के दौरान प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबाॅल, क्रिकेट, फुटबाॅल, हैंडबाॅल, हाॅकी, कबड्डी, कराटे, खोखो, टेबल टेनिस, वाॅलीबाॅल, तीरंदाजी, भारोत्तोलन तथा शतरंज शामिल हैं। इन खेलों के प्रशिक्षण अलग-अलग स्थानों पर दिए जाएंगे जहां समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिविर के समापन पर 1 जून को स्टेडियम परिसर में बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...