82 ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया गया प्रशिक्षण
एएफसी फुटबॉल के ग्रास रुट दिवस समारोह में हिस्सा लेते ग्रामीण खिलाड़ी
बीआईएसएस 8 बी में मना फुटबॉल का ग्रास रुट दिवस
सिटी रिपोर्टर | बोकारो
बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से एएफसी फुटबॉल का ग्रास रुट दिवस समारोह का आयोजन मंगलवार को बीआईएसएस 8 बी मैदान में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ग्रामीण खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें। मेहनत की बदौलत खिलाड़ी सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन करें। इस एएफसी फुटबॉल ग्रास रुट दिवस पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 5 से 11 वर्ष आयु वर्ग के कुल 82 प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
एएफसी ग्रास रुट दिवस पर हुए कई कार्यक्रम: बोकारो फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के मकसद से ही इस ग्रास रुट दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फुटबॉल रेफरी ने खिलाड़ियों को व्यायाम के महत्व और नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को फुटबॉल खेल से जोड़ने के लिए नई एक्टिविटी के साथ खाने पीने के बारे में जानकारी देते हुए सिगरेट नहीं पीने की सलाह दी। कहा कि पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लें।