महाल में अमावस्या पर हुई मां काली की पूजा
बोकारो | चंदनकियारी प्रखंड के महाल पंचायत अंतर्गत श्मशानपीठ काली मंदिर सह अद्भुतानंद बाबा आश्रम में दामोदर नदी तट पर ज्येष्ठ महीने की अमावस की रात को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। इसमें पुरोहित भैरव बंदोपाध्याय व नयन बंदोपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई। इस अवसर पर मानिक सिंह, साधान सिंह, विश्वनाथ सिंह, मनोज सिंह, बामदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।