पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीओ के आश्वासन के बाद विस्थापितों का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन स्थगित

एसडीओ के आश्वासन के बाद विस्थापितों का घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन स्थगित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन में शामिल विस्थापित।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

झारखंड बेरोजगार विकास मंच एन के तत्वावधान में दूसरे दिन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन जारी रहा। इस दौरान विस्थापितों ने स्टील गेट को जाम कर रखा। जिससे मालवाहक गाड़ियों का आवागमन बाधित रहा। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल महतो ने कहा कि सभी भूमिहीन बेरोजगार विस्थापितों को अप्रेंटिस कराकर नौकरी देनी होगी। जिलाध्यक्ष फूलचंद महतो ने कहा कि 15 फरवरी को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू करना होगा। सत्र 2016-17, 2017-18 व 2018-19 में जिस तरह लेने की बात हुई है, उसे लागू करना ही होगा। कार्यक्रम स्थल पर चास एसडीओ सतीश चंद्रा ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू होगी। सही और गलत प्रशिक्षण की जांच होगी। एसडीओ के आश्वासन के बाद तत्काल आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। मौके पर विनोद गोस्वामी, मिहिलाल मरांडी, विदेशी गोप, रियाजुद्दीन, जीतन मांझी, पार्वती देवी, शांति देवी, एतवारी देवी, गुड्डी देवी, किसलय सिंह, पप्पू महतो, निरंजन गोप आदि थे।

खबरें और भी हैं...