पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम राजस्व देने वाले अधिकारियों को एसई ने फटकारा

कम राजस्व देने वाले अधिकारियों को एसई ने फटकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | लक्ष्य से कम देने वाले अधिकारियों को एसई ने फटकारा और कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी है। अभियंताओं ने कम राजस्व होने का मुख्य कारण बिजली बिल के विपत्रों में आयी त्रुटियां बताईं। निजी एजेंसी और ऊर्जा मित्रों को बिल में आ रही त्रुटि पर फटकार लगाते हुए अविलंब इन त्रुटियों को सुधार कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश अधीक्षण अभियंता परितोष कुमार ने हुई बैठक में दी। एसई ने निजी एजेंसी वाले को फूदनीडीह सबस्टेशन के कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य पूरा कर जून महीने के अंत तक काम खत्म कर हैंड ओवर दे दिया जाए, ताकी जुलाई के प्रथम सप्ताह में इसे शुरू किया जा सके। इस बैठक में विद्युत प्रमंडल चास के कार्यपालक अभियंता ओम शंकर मेहता, विद्युत प्रमंड तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता एके सिंह, कनीय अभियंता रमाकांत वर्मा, मदन लाहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अफसरों ने कहा कि वे अब राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देंगे।

खबरें और भी हैं...