युवा जागृति मंच ने नशामुक्ति जागरुकता रथ को किया रवाना
बोकारो | युवा जागृति मंच की ओर से युवा दिवस के दिन से ही लगातार नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नयामोड़ बिरसा चौक से ऑटो पर बैनर व लाउडस्पीकर लगाकर नशामुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया। मंच के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि अभियान के क्रम में यह जानने को मिला कि जिले में अवैध शराब, अफीम, गांजा, चरस जैसे मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। यहां तक कि जिले के विभिन्न दवा दुकानों में बगैर डाॅक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित नशे की गोलियां बेची जा रही हैं। मौके पर उपाध्यक्ष शाह मोहम्मद, महासचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष शंभु कुमार, संतोष चौधरी, नौशाद आलम, ममता गोस्वामी, धर्मशीला देवी, रविकांत तिवारी, अधिवक्ता राजु रंजन कुमार, चंद्रशेखर, जयशंकर सिंह, तारकेश्वर वर्मा, अनिल कुमार शर्मा आदि भी थे।