सीएचपी के ट्रैक हॉपर निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया
बोकारो थर्मल | डीवीसी यूनाइटेड कांट्रैक्टर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान बोकारो थर्मल, डीवीसी अध्यक्ष कोलकाता एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी दामोदर घाटी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ध्यान आकृष्ट कराते हुए मेसर्स एसके सामंता एंड कंपनी के ट्रैक हॉपर निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बोकारो थर्मल में नव निर्मित बोकारो प्लांट के सीएचपी निर्माण का काम मेसर्स एसके सामंता एंड कंपनी कर रही है जो ट्रैक हॉपर निर्माण में गड़बड़ी कर रही है। ट्रैक हॉपर के अगल बगल प्लांट का ही कोयला पत्थर डालकर भराई का काम कर रही है। इससे हॉपर का एरिया कमजोर होगा और बरसात के दिनों में पानी घुसने की पूरी संभावना बनी रहेगी। जबकि हॉपर के अगल बगल बालू और मिट्टी डाल कर भराई का काम करना है। ताकि हॉपर मजबूत हो। इस काम का सुपरविजन करने का जिम्मा सिविल विभाग के अधिकारियों को है।