पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है नावाडीह डाकघर

विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है नावाडीह डाकघर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावाडीह | एक ओर केंद्र सरकार जहां डाक घरों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए योजनाओं की घोषणा कर रही है, वहीं बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड मुख्यालय में स्थित शाखा डाकघर नावाडीह विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है। लगभग दस डिसमिल भू-भाग में स्थित चहारदीवारी सहित विभागीय भवन में 80 वर्षों से संचालित नावाडीह शाखा डाक घर में फिलहाल बीपीएम गंगाधर कानू, डाक वितरक नकुल महतो तथा डाक वाहक पूरन राम महतो कार्यरत हैं। प्रखंड के पोटसो, सुरही, अरगामो, चीरुडीह और बिरनी शाखा डाकघर के मेल बैग नावाडीह शाखा डाकघर में संग्रह कर यहां के मेल बैग सहित फुसरो बाजार उप डाकघर पहुंचाया जाता है। प्रखंड में कुल 24 पंचायत हैं।

खबरें और भी हैं...