बेरमो के युवकों ने घायल दंपती की बचाई जान
बेरमो | बेरमो के युवकों ने एक घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय देते हुए उन दोनों की जान बचायी। पति-प|ी सोमवार की रात लगभग 10.30 बजे बालीडीह स्थित महिला पाॅलीटेक्निक के समीप बीच सड़क पर घायलावस्था में पड़े मदद की गुहार लगा रहे थे। उस दौरान बोकारो से अपनी कार से लौट रहे राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष दीपक तिवारी एवं उनके साथियों में रवि सोनी एवं सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने दोनों को अपनी कार से जैनामोड़ स्थित एमएम अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार किया, तब घायल एस चौबे ने बताया कि वे अपनी प|ी के साथ बाईक से जैनामोड़ से बालीडीह स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान महिला पॉलीटेक्निक के समीप पीछे से एक अन्य बाइक से आ रहे दो लुटेरों ने उनकी प|ी के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया था। तो वे गिर गए थे।