सेल के प्रशिक्षुओं ने प्रबंधन से की बहाली निकालने की मांग
बैठक में शामिल होने आए प्रशिक्षु।
भास्कर न्यूज | तुपकाडीह
कुंडौरी आॅयल रिटेंशन पौंड से प्रभावित सेल अप्रेंटिस 27 प्रशिक्षुओं ने बैठक कर प्रबंधन से अविलंब बहाली निकालने की मांग की है। प्रशिक्षु विनोद कुमार महतो ने कहा कि बोकारो कारखाना के विस्तारीकरण को लेकर कुंडौरी में वर्ष 2009 में आॅयल रिटेंशन पौंड तथा चहारदीवारी का काम चालू किया गया। इससे प्रभावित विस्थापितों ने विरोध जताया तो नियोजन देने पर सहमति बनी। लेकिन जब-जब कारखाना में नौकरी देने का समय आया तब प्रबंधन ने एक साजिश के तहत बेरोजगार विस्थापितों को कभी उम्र निकल जाने तो कभी परीक्षा में फेल व पास की बात कर वंचित रखने का काम किया है। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार महतो, गोपाल साव, शेखर कुमार, अशोक कुमार, सपन साव, यशवंत कुमार, मधु महतो, धीरन महतो समेत अन्य मौजूद थे।