आश्रितों ने किया जीएम के आवास का घेराव
बोकारो | बोकारो इस्पात मृत कर्मचारी आश्रित संघ की ओर से बीएसएल के कार्मिक महाप्रबंधक पीआर बालासुब्रमणियम के आवास का घेराव किया। इसके बाद इस्पात भवन के समक्ष प्रदर्शन के बाद आंदोलन समाप्त हो गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस तरह का प्रदर्शन किया गया, वैसा प्रदर्शन लगातार किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि मृत कर्मचारी के आश्रितों काे नौकरी देने के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है। इसलिए अगले चरण में अधिकारियों को सड़क पर ही रोकने का कार्य किया जाएगा।