पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. जोगिंदर पासवान का नया मोड़ में किया स्वागत

डॉ. जोगिंदर पासवान का नया मोड़ में किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोगिंदर का स्वागत करते लोग।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

झारखंड प्रभारी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली झारखंड डॉ. जोगिंदर पासवान के 3 दिन के दौरे पर धनबाद से रांची जाने के क्रम में सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के अध्यक्ष एम के अभिमन्यु के नेतृत्व में फूल माला और बुके देकर बिरसा चौक नया मोड़ के पास स्वागत किया गया। डॉ. पासवान ने भगवान बिरसा के चरणों में फूल चढ़ा कर श्रद्धा सुमन किया साथ ही उन्होंने बीएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके सिंह से स्वर्णलता कुमारी के मामले को लेकर बात की मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके सिंह ने समाधान करने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से कपिल पासवान वीरेंद्र पासवान, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, सहदेव भुइयां, धर्मा पासवान,सुधीर कुमार हरि, विक्की कुमार, मनोज कुमार, स्वर्णलता कुमारी, पी राम, महेश पासवान आदि थे।

खबरें और भी हैं...