पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें नहीं मानने पर सीआरएम में मजदूर रहे हड़ताल पर

मांगें नहीं मानने पर सीआरएम में मजदूर रहे हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | बोकारो

बोकारो इस्पात संयंत्र के सीआरएम विभाग में आईएसएसआई एवं आईजीपीएल एआरपी 1,2 एवं 3 में मजदूर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर हैं। बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री रमाकान्त वर्मा ने मजदूरों को शांति पूर्वक हड़ताल पर रहने को कहा एवं सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को सहयोग देने को कहा और कहा कि यह भी ध्यान रखें कि किसी संयंत्र के उपकरण को किसी भी प्रकार की क्षति न हो। वर्मा ने आईएसएसआई, आईजीपीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों की मांगों पर अविलंब सकारात्मक कदम उठाएं। कल देर रात तक सीआरएम के महाप्रबंधक प्रभारी महंती के साथ वार्ता हुई। लेकिन आईएसएसआई, आईजीपीएल कम्पनी मजदूरों से सम्बंधित कानूनी वैध मांगों को भी नहीं मानने पर अड़ी है, इससे मजदूर हड़ताल पर रहने को विवश हैं।

खबरें और भी हैं...