पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करण बने आर्चरी डे बाेर्डिंग के प्रशिक्षक

करण बने आर्चरी डे बाेर्डिंग के प्रशिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो कसमार प्रखंड के मरहुलसुदी पंचायत के चौड़ा निवासी तीरंदाज करण कुमार कर्मकार को बीएसएल की ओर से तीरंदाजी के डे बोर्डिंग प्रशिक्षण का क्रीड़ा प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि करण कुमार ने वर्ष 2006 में आयोजित छठे झारखंड राज्य तीरंदाज चैंपियनशीप में हिस्सा लिया था।

वहीं 2007 में महाराष्ट्र में अखिल भारतीय पंचम खेल महोत्सव में जूनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया था। 2008 में िद्वतीय बिरसा मुंडा एवं आठवीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशीप में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था।

करण कर्मकार।

खबरें और भी हैं...