पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई नई तकनीक के साथ फुटबॉल खेलने की ट्रेनिंग ले रहे हैं खिलाड़ी

नई-नई तकनीक के साथ फुटबॉल खेलने की ट्रेनिंग ले रहे हैं खिलाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

बेाकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से फुटबॉल का समर कोचिंंग कैम्प का आयोजन बीआईएसएस 8 बी फुटबॉल मैदान में किया जा रहा है। इस समर कोचिंग कैम्प में ग्रामीण क्षेत्र के फुटबॉल खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैम्प में ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को उभारकर उन्हें फुटबॉल खेल के नए नियम के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें नए नियम के साथ फुटबॉल खेलने की तकनीक भी बताई गई। समर कोचिंग कैम्प में खिलाड़ी फुटबॉल खेल कर मस्ती भी कर रहे हैं।

समर कोचिंग कैम्प में शामिल फुटबॉल खिलाड़ी।

स्कूलों के फुटबॉल खिलाड़ी भी ले रहे प्रशिक्षण

फुटबॉल कोच संजय मोदी व रणविजय ओझा ने बताया कि समर कोचिंग कैम्प में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के कुल 42 फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कोचिंग कैम्प में महुआर, आगरडीह, वैद्यमारा, झिंगलप्पा, भतुआ, चौफान, उकरीद, भर्रा,मधुडीह समेत अन्य ग्रामीण क्षे़त्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त नगर के विभिन्न पब्लिक स्कूल के 5 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...