पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सावधानी ही डेंगू से बचाव का एकमात्र उपाय है : डॉ. सोवान

सावधानी ही डेंगू से बचाव का एकमात्र उपाय है : डॉ. सोवान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

सावधानी ही डेंगू से बचाव का एकमात्र उपाय है। यह कहना है सिविल सर्जन डॉ. सोवान मुर्मू का। वे सदर अस्पताल बोकारो के सभाकक्ष में उपाधीक्षक डॉ अर्जुन प्रसाद की अध्यक्षता में विश्व डेंगू उन्मूलन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रिम्स के विद्यार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डॉ. मुर्मू कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए फ्रीज, कूलर को हमेशा साफ करते रहना चाहिए। साथ ही घरों में मनीप्लांट लगे बोतल के पानी को साफ करते रहना चाहिए। टायर व बोतलों में पानी बिल्कुल ही नहीं जमने दें।

सीएस ने कहा कि डेंगू की बीमारी दिन में मच्छरों के काटने से फैलती है। डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार के साथ साथ शरीर में कमजोरी होने लगती है। इस बीमारी के होने से शरीर के हीमोग्लोविन की मात्रा घटने लगती है। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए घरों के उपकरणों के अलावा आस पास पूरी तरह से साफ सफाई रखना चाहिए। इससे पूर्व जिला मलेरिया पदाधिकारी अनिल कुमार पोद्दार ने कहा कि इस बीमारी से बचाव ही उपाय है नाली, कुएं, घरों के आसपास के गड्ढे में जमा होने वाले जल की हमेशा निकासी करते रहना चाहिए, ताकि वहां मच्छरों के लार्वा न पनप सकें। डीएमओ ने कहा कि इस बीमारी के होने पर मरीज के रक्त को लेकर उच्च संस्थानों में भेजा जाता है। जहां से सैंपल जांच होकर आने के बाद ही बीमारी की पुष्टि की जाती है। कहा कि जब तक पुष्टि नहीं हो जाए तब तक डेंगू होने की बात नहीं कहें।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते सीएस।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी।

खबरें और भी हैं...