पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्लैट के नाम पर ठगी मामले में जेल में बंद बिल्डर की इलाज के दौरान मौत

फ्लैट के नाम पर ठगी मामले में जेल में बंद बिल्डर की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | फ्लैट देने के नाम पर ठगी के मामले में जेल में बंद राजीव रंजन की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। एम्बियंस सिटी के निदेशक राजीव रंजन पर फ्लैट देने के नाम पर ठगी का कई मामला बोकारो के विभिन्न थानों में दर्ज है। कुछ माह पूर्व सेक्टर चार थाना पुलिस ने एक मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में ही उसकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए पहले उसे रिम्स और उसके बाद एम्स, दिल्ली भेजा गया। एम्स में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। राजीव रंजन के खिलाफ यहां थाने में लोगों ने जबसे एफआईआर कराई थी, तबसे वे काफी तनाव में रहते थे। इसी कारण उनकी तबियत भी बिगड़ गई थी।

खबरें और भी हैं...