पंसस के घर से अवैध शराब बरामद
बोकारो | गोमिया चुनाव को लेकर पुलिस की छापेमारी में बहादुरपुर के मानिक लाइन होटल के मालिक और बाराडीह पंचायत समिति सदस्य के पति मानिक महतो के घर से 3 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। जैनामोड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानिक महतो के घर में छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने वहां से 3 पेटी अवैध शराब बरामद की।