शराब दुकान संचालक और कर्मचारी पर केस
बोकारो | चास चेकपोस्ट स्थित सरकारी शराब दुकान में नकदी सहित करीब छह लाख रुपए की शराब की चोरी मामले में उत्पाद विभाग ने दुकान के संचालक अरविंद कुमार चौबे व दुकान के चार कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चास थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में उत्पाद निरीक्षक प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा कि शराब दुकान से चोरों ने नकद साढ़े पांच लाख रुपए और 85 हजार रुपए की शराब की चोरी कर ली थी। शराब दुकान में रोज की सेल को बैंक में जमा करना है, लेकिन संचालक ने दो-तीन दिन की सेल की राशि दुकान में ही रखी थी।