- Hindi News
- National
- लो फिर एक चोरी... अब सेक्टर 2 में बीएसएल कर्मी के घर से 10 लाख के जेवरात गायब
लो फिर एक चोरी... अब सेक्टर 2 में बीएसएल कर्मी के घर से 10 लाख के जेवरात गायब
चोरी गए सामान की जानकारी लेते थाना प्रभारी।
तीन दिनों में चार घरों में हुई चोरी
शहर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में काफी तेजी आई है। चोरों ने पिछले तीन दिनों में चार घरों से लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा ली। रविवार को दिन-दहाड़े सेक्टर दो बी निवासी प्रदीप झा के बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। वहीं मंगलवार को दिनदहाड़े सेक्टर 3ए और 3डी के दो आवासों का ताला तोड़कर नकद और जेवरात की चोरी हुई। पुलिस इन तीनों मामलों की जांच भी शुरू नहीं कर पाई थी कि मंगलवार की देर शाम चोरों ने सेक्टर 2सी निवासी सुधीर कुमार के आवास का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवरात की चोरी कर ली।
जांच करती फारेंसिक टीम।