चास नगर निगम में टाउन वेंडिंग कमेटी का चुनाव कराया जाना है। इसमें वोटिंग कराने के आसार कम दिख रहे हैं। क्योंकि 12 सदस्यीय कमेटी के चुनाव के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया है। इसमें सामान्य जाति वर्ग से छह, पिछड़ा वर्ग से चार और अनुसूचित जाति से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। जबकि अनुसूचित जन जाति के एक पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया है। नामांकन की जांच के बाद 21 मई को वैध नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही निर्विरोध ही चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव की मानें तो मतदान की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि जितने सदस्यों की संख्या है उससे एक सदस्य की संख्या कम है तो एक पद को रिक्त रखकर बाकी को निर्विरोध चुना जा सकता है। चुनाव विभाग के निर्देश पर हो रहा है। यह चुनाव फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए किया जा रहा है।
इन लोगों ने किया है नामांकन| टाउन वेंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए सामान्य वर्ग से सचित भगत, नगीना साव, अनिता देवी, माला देवी, रेखा देवी, संजय कुमार, पिछड़ा वर्ग से अमरजीत गुप्ता, गणेश स्वर्णकार, कला देवी, गीता देवी, अनुसूचित जाति वर्ग से मनभूल दास ने नामांकन किया।