महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से वेश्यावृति कराने और बच्चे को उससे छीन लेने के दो आरोपियों उषा देवी और ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया। दुंदीबाद की एक नाबालिग लड़की ने उषा देवी और ताहिर हुसैन पर पढ़ाने और प्रशिक्षण देने के नाम पर बहला फुसला कर अपने साथ रखने तथा वेश्यावृति कराने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि उषा देवी ने उसकी मां को उसे पढ़ाने तथा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गई। वह वहां उसे नशीली दवा खिलाकर उससे वेश्यावृति कराती थी। फरवरी माह में उसे एक बच्ची हुई। उसे उन दोनों ने उससे छीन लिया। महिला थाना पुलिस ने इस मामले के दोनों आरोपियों उषा देवी और ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस।