बोकारो | बीएसएल से रिटायर कर्मी, जो अभी तक सेल मेडिक्लेम योजना के सदस्य नहीं बने हैं, इसके साथ ही जिन सदस्यों ने पॉलिसी का रिनुवल नहीं कराया है और जो सेल मेडिक्लेम योजना के सदस्य बनना चाहते हैं, वह इसके सदस्य बन सकते हैं। पॉलिसी की अवधि 11 जून, 2018 से 10 अप्रैल, 2019 के लिए होगी। यह सुविधा केवल एक बार दी जा रही है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई है। इसके तहत प्रीमियम की राशि 70 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के लिए 10,177 प्रति व्यक्ति, इसमें जीएसटी 18 प्रतिशत शामिल है। उम्र की गणना 31 मार्च, 2018 के अनुसार की जाएगी।