भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय अधिवेशन रविवार को शुरू होगा। इस अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार करेंगे। विशिष्ट अतिथि बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोदिनी दास, पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश प्रसाद सिन्हा तथा सह संगठन मंत्री गणेश मिश्र होंगे। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि यह अधिवेशन प्रत्येक तीन वर्षों में होता है। अधिवेशन में मजदूरों की दशा और दिशा पर विशेष रूप से चर्चा होगी। खासकर असंगठित मजदूरों पर हो रहे अन्याय पर चर्चा की जाएगी। सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच रहा है। यहां कृष्णा राय भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जानकारी देते सिन्हा, कृष्णा राय और अन्य।
चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा
बोकारो में ईएसआई अस्पताल भी ढंग का नहीं है। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। राज्य में काफी संख्या में पावर प्लांट है। इसके बावजूद बिजली सही ढंग से लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रही है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसके वर्मा ने कहा कि मजदूरों का पलायन दूसरे प्रांतों में हो रहा है, जहां उनका शोषण किया जा रहा है। सेल, कोल व डीवीसी सभी केंद्रीय प्रतिष्ठान हैं, लेकिन न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है।