पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं की समीक्षा कर रांची लौटे संयुक्त सचिव

योजनाओं की समीक्षा कर रांची लौटे संयुक्त सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर विकास व आवास विभाग के संयुक्त सचिव एके रतन ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में शनिवार को चास के आईटीआई मोड़ के पास अमृत पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फेज एक के बन चुके पार्क और दूसरे फेज के पार्क निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। यहां उनके समक्ष नगर निगम के पदाधिकारियों ने जमीन की एनओसी की समस्या को रखा। जिस पर उन्होंने अब तक की कार्रवाई से संबंधित जानकारी चास सीओ से ली। सीओ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। इसके बाद संयुक्त सचिव ने कहा कि प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी। अमृत योजना के तहत बनने वाले पार्क के निर्माण में तेजी लाएं और पार्क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। इसके अलावा अन्य योजनाओं की समीक्षा भी उन्होंने की और रांची लौट गए। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव, सिटी मैनेजर शब्बीर आलम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...