आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की बैठक सिटी सेन्टर बोकारो कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य संयोजक जय शंकर चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि राज्य कोषाध्यक्ष आलोक शरण उपस्थित थे। बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला संयोजक ज्योतिष कुमार ने किया एवं संचालन जिला महासचिव मो. मेहबूब आलम ने किया।
राज्य संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को ईमानदारी की सजा मिल रही है। दूसरी पार्टियों पर जहां हजारों करोड़ के लेन-देन करने के बावजूद उनपर इनकम टैक्स, सीबीआई, पुलिस की कार्रवाई नहीं होती है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी पूरी ईमानदारी से विकास कार्य कर इतिहास रच रही है तो सीएम अरविंद केजरीवाल से पुलिस तीन-तीन घंटे तक पूछताछ करती है।
जो लोग एक-एक रुपए का हिसाब देते हैं उन्हीं लोगों पर इनकम टैक्स की जांच और केस-मुकदमा होता है। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के कार्यो से भाजपा घबराई हुई है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य कुमार राकेश, विधान चंद्र राय, अदीप कुमार, शंभुनाथ चौधरी, आरएन सिंह, मंजुला देवी, हरेन्द्र मिश्रा, महावीर कुमार, सतीश गुप्ता, विवेक कुमार, सितेश भारती, दीपक गुप्ता, अरविंद कुमार सुमन, मंजुला देवी, रितेश कुमार, के चौधरी, शमा परवीन, आशा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।