पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नुक्कड़ नाटक पेश कर कसमार में मतदाताओं को किया गया जागरूक

नुक्कड़ नाटक पेश कर कसमार में मतदाताओं को किया गया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया विधानसभा उप चुनाव 2018 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को कसमार के खैराचातर में स्वीप कोषांग की वरीय प्रभारी पदाधिकारी मेनका एवं प्रभारी पदाधिकारी विकास कुमार हेम्ब्रम ने आमजनों के बीच निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। मेनका ने कहा कि मतदान करना मतदाता का अपना अधिकार है, स्वेच्छा से अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों के बीच नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी वाहन से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।

लोगों को जागरूक करते कलाकार।

341 बूथों पर पांच-पांच मतदान कर्मी प्रतिनियुक्त

गोमिया विधानसभा उप चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टी गठित करने का रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक अनुराग पांडेय (आईएएस) की देखरेख में जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय में किया गया। गौरतलब है कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कुल 341 बूथ हैं, जिसमें हर बूथ पर पांच-पांच मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही 10 प्रतिशत अतिरिक्त मतदान कर्मियों को भी रिजर्व में रखा गया है। रेंडमाइजेशन के दौरान निदेशक, डीआरडीए संदीप कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी एपी त्रिपाठी, एडीआईओ धनंजय प्रताप आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...