पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी आवासों में अवैध कब्जा, किराए के मकान में रहते हैं सरकारी कर्मी

सरकारी आवासों में अवैध कब्जा, किराए के मकान में रहते हैं सरकारी कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

जिले के सरकारी आवासों में अवैध कब्जा है। अवैध कब्जा के कारण यहां के सरकारी कर्मी भाड़े के मकान में रहते हैं। यहां के सरकारी आवास बदहाल तो हैं ही, यहां अतिक्रमण भी है। दबंग किस्म के लोग इन आवासों में वर्षों से रह रहे हैं, परन्तु इन्हें हटाने वाला कोई नहीं है। जिम्मेवारों की लापरवाही और मिली भगत से ऐसा करना आम बात हो गई है। सरकारी आवासों में अवैध कब्जा के साथ लोग इसमें गाय और बकरी पालन करते हैं। अवैध रूप से रहने के साथ-साथ ये गाय का दूध और उपले बेचकर मालामाल हो रहे हैं। इतना ही अवैध कब्जाधारी इन आवासों के दीवारों में गोबर के उपले बनाते हैं। इससे आवास की दीवार खराब हो गई हैं।

वर्षों से है अवैध कब्जा

चास प्रखंड परिसर में सरकारी आवासों में वर्षों से अवैध कब्जा है। यहां एक दर्जन से अधिक सरकारी आवास बने हैं। पहले यहां सरकारी कर्मी रहते थे। परन्तु धीरे-धीरे इन आवासों में दबंगों का कब्जा हो गया। इसके बाद ये इन आवासों में स्थायी रूप से रहने लगे। सरकारी आवासों में अवैध कब्जा रहने के कारण प्रखंड और अंचल के कर्मी यहां रह नहीं पाते हैं। कर्मी किराए पर मकान लेकर रहने को विवश हैं।

चास ब्लाक परिसर के मकान जहां अवैध रूप से रह रहे हैं लोग।

बीडीओ व सीओ नहीं रहते हैं परिसर में बनाए गए सरकारी आवास में

प्रखंड परिसर के आवास में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी का आवास बना हुआ है। परन्तु इन आवासों में ये नहीं रहते हैं। चास प्रखंड के बीडीओ व सीओ बीएसएल के आवास में रहते हैं। बीडीओ व सीओ के आवास में अभी अंचल कार्यालय चल रहा है।

डीसी ने दे रखा है आदेश

डीसी ने आदेश दे रहा है कि प्रखंड स्तर के अधिकारी मुख्यालय में ही रहेंगे। परन्तु डीसी के आदेश के बाद भी प्रखंड स्तर के अधिकारी और कर्मी प्रखंड परिसर में बने आवासों में नहीं रहते हैं। इससे अवैध कब्जा करने वाले मस्त होकर सरकारी आवासों में रह रहे हैं।

चास प्रखंड परिसर के सरकारी आवास जर्जर हो गए हैं। इतना ही नहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय भी जर्जर है। इसकी मरम्मत के लिए प्रतिवर्ष राशि आती है, इसके बाद भी प्रखंड कार्यालय जर्जर ही दिखता है। इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है।

जल्द कराएंगे खाली

इस संबंध में चास प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि सरकारी आवास में अवैध रूप से रहने वालों को जल्द खली कराएंगे। इससे पहले उन्हें नोटिस दी जाएगी।

देखरेख के अभाव में आवास जर्जर

खबरें और भी हैं...