पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार संस्कृति को दे रही है बढ़ावा : मंत्री

सरकार संस्कृति को दे रही है बढ़ावा : मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार भोजूडीह

चंदनकियारी के भैरव स्थान में झारखंड सरकार के कला संस्कृति, युवा कार्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय भैरव महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पूर्व मंत्री बाउरी ने मंदिर के मुख्य गेट समीप भगवान भोले नाथ का बनी मूर्ति का अनावरण किया। मंत्री ने कहा कि भैरव स्थान का यह स्थल हजारों साल प्राचीन है। सरकार राज्य में संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा भैरव नाथ की असीम कृपा से हम सभी चंदनकियारी समेत पूरे राज्य में विकास को गति दे सके। महोत्सव में कल भी बेहतर कार्यक्रम होगा।

दीप प्रज्जवलित करते मंत्री अमर कुमार बाउरी और अन्य अतिथि।

कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई

रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत बिहार वैशाली के विनोद कुमार ने गणेश वंदना से की। प्रस्तुत हाथी न घोड़ा न कवनो सवारी..पैदल ही आइबो तोर द्वार ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात चंदनकियारी के कलाकार रीतू राज ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा और गायक आदित्य नारायण ने एक से बढ़कर एक भजन और गीत पेश किए।

अनूप जलोटा और आदित्य

नारायण का किया स्वागत

बोकारो चंदनकियारी में आयोजित भैरव महोत्सव को लेकर भजन सम्राट अनूप जलोटा व गायक आदित्य नारायण बोकारो पहुंचे। बोकारो आने पर भैरव महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य प्रशांत मल्लिक ने दोनों का स्वागत गुलदस्ता भेंटकर किया।

खबरें और भी हैं...