पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को योग का अभ्यास कराना आवश्यक : शैलेंद्र

बच्चों को योग का अभ्यास कराना आवश्यक : शैलेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों के साथ अतिथि और शिक्षक।

डीबी स्टार बोकारो

एडिफाइंग सर्विसेस की ओर से आयोजित समर कैम्प का समापन समारोह शनिवार को एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में हुआ। कैम्प में 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था। कैम्प के मुख्य आकर्षण आर्चरी, बॉलीवुड डान्स, कत्थक, वेस्टर्न डान्स, स्पोकेन इंग्लिश, लीडरशिप, कैलीग्राफी, आर्ट-क्राफ्ट, ऑर्केस्ट्रा आदि रहे। कैम्प की शुरुआत हर रोज सुबह योग के साथ की जाती थी। जिसमें सभी बच्चे हिस्सा लेते थे। एडिफाइंग के डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार का कहना है कि बच्चों को योग का अभ्यास कराना बहुत ही आवश्यक है। इससे बच्चों के अंदर के बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। आभास के समापन सामरोह में स्कूल की वाइस प्रिन्सिपल प्रभा जी उपस्थित थीं। समापन सामरोह में बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं समर कैम्प के अनुभव को लोगों के बीच साझा किया। बच्चों को एडिफाइंग सर्विसेस ने सर्टिफिकेट भी दिया।

खबरें और भी हैं...