पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप के समापन पर बच्चे हुए पुरस्कृत

समर कैंप के समापन पर बच्चे हुए पुरस्कृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों के साथ उपस्थित अतिथि और शिक्षक।

डीबी स्टार बोकारो

बियाडा स्थित फ्यूचर पैलेस इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का समापन शनिवार को समारोह पूर्वक हुआ। इस दौरान बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समर कैंप में स्कूल के बच्चों को डांस , क्रिकेट, चेस, और स्पोकेन क्लास का आयोजन किया गया था। इसमें एक सप्ताह तक बच्चों को इसका प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल के निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का विकास होता है। इस अवसर पर भामाशाह स्कूल के डायरेक्टर शंकर साह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा उजागर होती है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और निदेशक उपस्थित रहे। यहां समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ साथ पुरस्कार भी दिए गए। अतिथियों ने पुरस्कार देते हुए इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ललिता, मंजू, सुमित्रा, विराट, उज्जवल, प्रिया, मालती, ऋषभ सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। यहां आए अभिभावकों ने कहा कि बच्चों ने समर कैंप में काफी कुछ सीखा है।

खबरें और भी हैं...