पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड ग्रीन लाइन के सदस्यों ने की गरगा नदी की सफाई

वर्ल्ड ग्रीन लाइन के सदस्यों ने की गरगा नदी की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई अभियान में शामिल ग्रीन लाइन के सदस्य।

डीबी स्टार बोकारो

वर्ल्ड ग्रीन लाइन के सदस्यों ने शनिवार को गरगा नदी की सफाई की। अभियान के 9वें सप्ताह में सदस्यों ने दस हजार वर्ग फीट में फैली जलकुंभियों को पानी से बाहर निकाला। अभियान की अगुवाई कर रहे संस्था के सचिव प्रीत रंजन ने कहा भारत में जहां नदी की पूजा की जाती है। वहां नदी में कचरा आदि डाल कर गंदा किया जा रहा है। रंजन कहा कि नदी हमारे हित के लिए है। इसे मिलकर स्वच्छ बनाएं। सफाई अभियान में राम कुमार, तूफान चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, सुनील बाउरी, आनंद कुमार, संजीव कुमार, लक्की, सतीश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...