पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए बचपन से ही शिक्षा देनी चाहिए : अनिर्वाणानंद

बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए बचपन से ही शिक्षा देनी चाहिए : अनिर्वाणानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

आनंद मार्ग के पांच दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर आनंद मार्ग के मुख्यालय आनंद नगर में 19 मई शनिवार से शुरू हुआ। इस मौके पर आनंद नगर के रेक्टर मास्टर आचार्य अनिर्वाणानंद अवधूत ने नव्य मानवता वादी शिक्षा पद्धति के जन्मदाता प्रभात रंजन सरकार की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को सही वातावरण मिलने से ही वे संस्कारवान बनते हैं। नव्य मानवतावादी शिक्षा पद्धति पर उन्होंने कहा कि संस्कारवान बनने की शिक्षा बचपन से ही दी जानी चाहिए। यही कारण है कि पूरे विश्व में संस्था की ओर से अधिक से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के खोलने पर जोर दिए जा रहे हैं। ताकि बच्चों में सही संस्कार अधिक से अधिक दिए जा सकें। इस प्रशिक्षण शिविर में भारत, नेपाल, बांग्लादेश से करीब 200 शिक्षक इसमें शामिल होंगे। शिविर के आयोजक शिक्षा विभाग के दिल्ली संभाग के प्रभारी आचार्य पुष्पेंद्र आनंद अवधूत के अनुसार इसमें प्रभात रंजन सरकार प्रतिपादित नव्य मानवतावादी शिक्षा पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक कक्षाएं होंगी। उद्घाटन समारोह का मंच संचालन नेपाल से आए गुरुकुल महासमिति के सचिव आचार्य ओमेश्वर आनंद अवधूत ने किया। मौके पर आनंद मार्ग गुरुकुल के महासचिव सेक्टोरियल सचिव दिल्ली के आचार्य कल्याण-मित्रा नंद अवधूत, सेक्टोरियल जनसंपर्क सचिव आचार्य प्रणवानंद अवधूत आदि थे।

आनंद मार्ग में पांच दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर शुरू

प्रशिक्षण शिविर में शामिल सन्यासी।

खबरें और भी हैं...