पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैम्प में शामिल 252 विद्यार्थी किए गए सम्मानित

समर कैम्प में शामिल 252 विद्यार्थी किए गए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो एआरएस पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय समर कैम्प का समापन शनिवार को हुआ। समर कैंप में पांचवीं से लेकर दसवीं कक्षा तक के कुल 252 छात्र व छात्राओं को विभिन्न खेलकूद व आर्ट व क्राफ्ट, ड्राइंग बनाना, डांसिंग व म्यूजिक पर डांस करना बताया गया। जिसमें खेलकूद में फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, क्रिकेट, ताइक्वांडो, रोप स्किपिंग, शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड खेल को कुशल शिक्षकों की सहायता से सीखाया गया। समापन समारोह के अवसर पर स्कूल के निदेशक रामलखन यादव ने कहा कि इस समर कैम्प से बच्चे विभिन्न खेल समेत ड्राइंग बनाना, डांस करना अच्छी तरह से सीखे। स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने कहा कि समर कैम्प से बच्चे काफी लाभान्वित हुए। समापन के अवसर पर समर कैम्प में हिस्सा लिए सभी 252 छात्र व छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एसके ठाकुर, मुकेश कुमार ठाकुर, उमाशंकर सिंह, मो. इबरार, सौरभ कुमार झा, उषा सिंह, अन्नपूर्णा पाठक थे।

एआरएस स्कूल के समर कैम्प के समापन पर प्रमाण पत्र के साथ बच्चे व स्कूल के निदेशक।

खबरें और भी हैं...