पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2000 प्रतिनिधि राष्ट्रीय महाधिवेशन में लेंगे हिस्सा

2000 प्रतिनिधि राष्ट्रीय महाधिवेशन में लेंगे हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

जिला क्रीड़ा भारती की बैठक आरएसएस कार्यालय सेक्टर 2 में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी ने कहा कि आरोग्य संपन्न राष्ट्र निर्माण के लिए क्रीड़ा भारती की स्थापना पुणे (महाराष्ट्र) में वर्ष 1992 में की गई थी। क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश देश के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान में आकर खेलें।

क्रीड़ा क्षेत्र में “आदर्श क्रीड़ा संस्कृति, शुद्ध चरित्र और देश भक्ति” की ओर ध्यान बढ़ाने के लिए विविध उपक्रम किए। सभी जगह पंचसूत्री के आधार पर कार्यक्रम होते है।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन 28,29,30 दिसंबर को धनबाद में होगा। इसमें पूरे देश से लगभग 2000 प्रतिनिधि भाग लेंगे और अर्जुना अवार्डी, ओलिंपियन व अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 60 खिलाड़ी-प्रशिक्षक भाग लेंगे। इस अधिवेशन में सरसंघचालक मोहन भागवत का आएंगे। कार्यक्रम के स्वागत समिति के अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, खेल मंत्री होंगे।

खबरें और भी हैं...