पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्य मंदिर सेक्टर 4 एफ में श्रीमद्भागवत कथा आज से

सूर्य मंदिर सेक्टर 4 एफ में श्रीमद्भागवत कथा आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो भास्कर सेवक समिति की ओर से सातदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 से लेकर 27 मई तक सेक्टर 4 एफ स्थित भगवान सूर्य मंदिर में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भास्कर सेवक समिति के महासचिव मोहन मिश्र ने बताया कि इस श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सेक्टर 4 एफ भगवान सूर्य मंदिर से कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। जबकि इसके पूर्व सूर्य मंदिर परिसर में रविवार होने के कारण पहले मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर मिश्रा के मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस हवन कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु समेत कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा सेक्टर 4 एफ भगवान सूर्य मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी। कलश यात्रा सेक्टर 4 एफ की विभिन्न गलियों से होकर सूर्य मंदिर पहुंचेगी जहां सूर्य सरोवर में कलश में जल भरा जाएगा।

खबरें और भी हैं...