पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 साल से ठेका कर्मियों के भरोसे परिवहन कार्यालय कई कर्मी रिटायरमेंट के करीब, अब तक नहीं हुए नियमित

20 साल से ठेका कर्मियों के भरोसे परिवहन कार्यालय कई कर्मी रिटायरमेंट के करीब, अब तक नहीं हुए नियमित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक विश्वकर्मा बोकारो

विभागीय लापरवाही के कारण 20 वर्षों से बोकारो जिला परिवहन कार्यालय में ठेका कर्मियों से काम लिया जा रहा है। कर्मी इस आशा में काम कर रहे हैं कि सरकार उन्हें नियमित करेगी। लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। कई कर्मी तो अब रिटायरमेंट की उम्र के करीब पहुंच गए हैं। काम की अधिकता को देखते हुए और चार निजी कर्मियों को बहाल कर लिया गया। जबकि जिला परिवहन कार्यालय में कर्मियों के सात पद स्वीकृत हैं। इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी और रात्रि प्रहरी को छोड़ कर बाकी सभी पदों पर दूसरे विभाग के कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि चार पद खाली ही पड़े हैं। वर्षों से ये निजी कर्मी मानदेय पर ही काम कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि टोकन काटने में जो पांच-पांच रुपए मिलते हैं। उन्हीं से इन निजी कर्मियों को मानदेय दिया जाता है। जिला परिवहन कार्यालय में जितने भी वाहनों के रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइसेंस बनाने तक के काम होते हैं, उसे निजी कर्मी करते हैं।

जिला परिवहन कार्यालय में सात पद हैं सृजित, दो ही पदस्थापित

जिला परिवहन कार्यालय में वाहनों के रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइसेंस बनाने तक के काम ठेका कर्मियों से ही लिए जाते हैं।

कार्यालय में रिक्त हैं कर्मियों के ज्यादातर पद

इन ठेका कर्मियों के भरोसे ही जिला परिवहन कार्यालय का पूरा काम चल रहा है। यहां तक कि दस्तावेजों पर भी इन्हीं कर्मियों के हस्ताक्षर लिए जाते हैं। जबकि यह नियम विरुद्ध है। क्योंकि कुछ निजी कर्मी को एजेंसी के माध्यम से रखा गया है। जिला परिवहन कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों के ज्यादातर पद बीस वर्ष से रिक्त हैं। उनका काम ठेका कर्मियों से ही लिया जा रहा है। ये कर्मी इसी उम्मीद में काम कर रहे हैं कि सरकार एक दिन उन्हें नियमित जरूर करेगी।

बढ़ाएंगे नियमित करने की फाइल

अभी तक ठेका कर्मियों को नियमित करने की फाइल के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। अगर ऐसी बात है तो फाइल का पता लगवाकर सरकार के पास भेजेंगे। परिवहन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद जो पद सृजित हैं और खाली पड़े हुए हैं। उन पदों पर इन ठेका कर्मियों के पदस्थापन के लिए अनुशंसा की जाएगी। 

संतोष कुमार गर्ग, जिला परिवहन पदाधिकारी, बोकारो।

खबरें और भी हैं...