पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोयले के डस्ट से परेशानी, पानी का छिड़काव भी नहीं

कोयले के डस्ट से परेशानी, पानी का छिड़काव भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो बोकारो के गुड्स शेड के समीप विभिन्न जगहों से मंगाकर कोयले का स्टॉक किया जाता है। उसके बाद उसे मालगाड़ी में लोड कर गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। कोयला स्टोर करने और उसके उठाव के दौरान काफी धूल उड़ती है। इससे आजाद नगर, सिवनडीह सहित आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों को काफी परेशान होती हैं। अगर हवा का रुख बस्तियों की ओर होने के कारण डस्ट काफी मात्रा में उड़कर आजाद नगर सहित आसपास के इलाकों को प्रदूषित करता है। स्थिति ऐसी है कि घरों की फर्श पर भी डस्ट की परत जम जाती है। लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। कोयले के स्टॉक के आसपास पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव किया जाए, तो छाई नहीं उड़ेगी। लेकिन वहां पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है। फोटो : अनिल कुमार

खबरें और भी हैं...