पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ ने चापानल मरम्मत का दिया निर्देश

बीडीओ ने चापानल मरम्मत का दिया निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो डीबी स्टार में 13 मई को एक चापानल पर 1600 लोग, घंटों लाइन में लगने की मजबूरी, शीर्षक से खबर छपी थी। इसमें बताया गया था कि चास प्रखंड के आमूरामू गांव में जलसंकट गहरा गया है। यह गांव पश्चिम बंगाल के बाॅर्डर पर है। इसलिए यहां न तो कोई अधिकारी आते हैं ना ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इस गांव में 1600 की आबादी है। लेकिन चापानल एक ही है। वह भी गांव से एक किलोमीटर दूर स्कूल में।

गांव की महिलाएं अहले सुबह से देर शाम तक चापानल पर लाइन लगाए खड़ी रहती हैं। एक डीप बोरिंग करवाई गई थी, वह भी खराब हो गई। छात्राएं पानी के लिए खड़ी रहती हैं। उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को इस बारे में बताया है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में ग्रामीणों को जैसे-तैसे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सबसे अधिक समस्या गर्मी के मौसम में होती है। उस समय क्षेत्र में पानी के लिए और कोई साधन नहीं रहता। इस खबर को बीडीओ कपिल कुमार ने गंभीरता से लेते हुए पीएचईडी के अभियंता को फोन कर आमूरामू गांव में डीप बोरिंग और चापानलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उनका कहना है, पानी के लिए लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...